ताजा खबरेंबिहार

बड़ा फैसला : पटना में इस बार भी महिला को ही मिलेगा मेयर बनने का मौका

पटना(न्यूज़ क्राइम 24): मेयर चुनाव के लिए जोर-शोर से तैयारी कर रहे पुरुष उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग ने एक बड़ा झटका दिया है। निर्वाचन आयोग ने बड़ा फैसले लेते हुए पटना नगर निगम में पिछली बार की तरह इस बार भी वही आरक्षण की व्यवस्था लागू की जाएगी।

यहां मेयर और डिप्टी मेयर महिला के लिए आरक्षित था। इस बार यह पद महिला के लिए आरक्षित होगा। निर्वाचन आयोग से जो खबरें सामने आई हैं, उसके अनुसार 2017 के चुनाव में नगर निगम में मेयर का पद जिस वर्ग के लिए आरक्षित था उसी वर्ग के ही प्रत्याशी इस बार भी चुनाव लड़ेंगे।

इस पुनः लागू करने के पीछे जो तर्क दिया गया है उसके अनुसार मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए पहली बार चुनाव होंगे। ऐसे में इस बार पुराने आरक्षण के नियम के आधार पर दोनों पदों के लिए इलेक्शन होंगे। 

Related posts

मुर्गा दुकानदार की गला रेतकर हत्यापुलिस जांच में जुटी

पटना में ‘Skate for a Safer Tomorrow’ रोड सेफ्टी स्केटिंग मैराथन आयोजित

हत्या के प्रयास मामले की नामजद महिला आरोपी गिरफ्तार, शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में एक गिरफ्तार!

error: