बिहार

भोजपुर बॉक्सिंग टीम जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित

आरा, (न्यूज़ क्राइम 24) उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय पैगा बड़हरा के शैक्षणिक प्रभारी श्री अमरेंद्र कुमार के नेतृत्व तथा शिक्षक श्री जितेंद्र के दिशा निर्देश में गठित हुई भोजपुर बॉक्सिंग टीम राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जीत के बाद भोजपुर स्थापना दिवस पर जिला पदाधिकारी द्वारा सम्मानित हुई।इस टीम को विजयी बनाने हेतु खिलाड़ियों का उत्साह, हौसला,मेहनत एवम प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव, शिक्षिका श्रीमति स्मिता सिन्हा ,बॉक्सिंग खेल सचिव श्री रवि कुमार सिंह का अथक प्रयास एवम उनके अमूल्य समय का योगदान रहा।

जिन खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया उनमें से ये है खुशी कुमारी ( स्वर्ण पदक) जानवी कुमारी वीरू कुमार विष्णु उपाध्याय प्रीति कुमारी, खुश्बू कुमारी ,सोनम कुमारी पायल कुमारी,अंजू कुमारी रंजन पासवान, गौरव कुमार सभी रजत पदक। अमरकांत, तेजप्रताप सिंह भगवान पांडेय,गोलू, विकास कुमार, समर यादव , अभिषेक कुमार कांस्य पदक प्रशिक्षक रमेश कुमार यादव, शिक्षक श्री जितेन्द्र एवं शिक्षिका श्रीमति स्मिता सिन्हा को सम्मानित किया गया।

Related posts

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

‘मिशन ग्रीन विलेज’ के तहत बांटे गए 200 पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

error: