बिहार

भीमराव आंबेडकर की 130वीं जयंती, भाजयुमो ने सामाजिक समता दिवस के रूप में मनाया

अररिया(रंजीत ठाकुर): सामाजिक समरसता के प्रतीक भारतीय संविधान के शिल्पीकारभारत रत्न बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर की 130 वीं जयंती को भाजयुमो द्वारा समाजिक समता दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर नगर अध्यक्ष किशन शर्मा की अगुवाई में व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार की उपस्तिथि में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय अंबेडकर चौक स्तिथ बाबा साहेब की प्रतिभा पर माल्यर्पण कर नमन किया और अपने श्रद्धासुमन अर्पित किया। मोके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष श्री कुमार ने कहा कि श्रद्धयेअम्बेडकर ने समाज के वंचित वर्ग को शिक्षित व सशक्त किया और हमें न्याय व समता पर आधारित एक ऐसा प्रगतिशील संविधान दिया जिसने देश को एकता के सूत्र में बाँधने का काम किया कहा कि उनका विराट व्यक्तित्व व विचार हमारी प्रेरणा का केंद्र है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से बाबा साहेब के ध्येय वाक्य शिक्षित बनो संगठित हो और सँघर्ष करो को आत्म सात कर शोषण मुक्त समता युक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर नगर मंत्री नवीन केशरी, राहुल राम, मुकेश राम, गोलु साह, अतुल कुमार, राज कुमार वर्मा, मनीष कुमार, प्रमोद कुमार, तिलक कुमार आदि अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!