क्राइमबिहार

बेउर पुलिस ने 10 साल से फरार अपराधी को किया गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): हत्या डकैती समेत कई अन्य संगीन मामलों में फरार चल रहा कुख्यात अपराधी अमरजीत कुमार को मसौढ़ी के कैलू चक इलाके से गिरफ्तार कर लिया । बेउर थानाध्यक्ष सह ट्रेनी डीएसपी अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अमरजीत कुमार दस सालों से पुलिस की आंखों में धूल झोंकता भागा फ़िर रहा था । पुलिस से बचने के लिये इसने अपना ठिकाना कैलू चक के एक किराये का कमरा लेकर बना रखा था। इसके खिलाफ परसा बाजार व बेउर थाना इलाके में कई मामले में पुलिस को तलाश थी। इसने कई मामले में ज़मानत भी पा लिया था।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!