बिहार

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना  का लाभ मिला

20250926 153956

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) 26 सितंबर 2025 का दिन बिहार की हर महिला के जीवन में एक नया सवेरा लेकर आया है। आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के हाथों ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खाते में 7500 करोड़ रुपए की राशि सीधे इनके बैंक खाते में ट्रांसफर किया गया।
इस शुभ अवसर पर पटना सदर प्रखंड के सभागार में प्रोजेक्टर लगाया गया जिसमें जीविका दीदी के साथ साथ प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सैकड़ों लाभांवित महिला उपस्थित रहे, इसके लिए मातृशक्ति के पुनीत योजना हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी को मातृशक्ति ने बहुत-बहुत आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में शामिल सभी मातृशक्ति ने 2025 विधानसभा चुनाव में पुनः नीतीश कुमार जी को मुख्यमंत्री बनाने का संकल्प लिया।इस मौके पर पटना सदर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के अध्यक्ष सह भाजपा जल्ला मंडल अध्यक्ष मनीष कुमार यादव,उपाध्यक्ष अशोक यादव, पटना सदर प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य सह जदयू गायघाट सेक्टर अध्यक्ष मुकेश कुमार ठाकुर,मनोज शर्मा संतोष शर्मा मनोज प्रभाकर प्रमुख नीलम देवी के साथ साथ एनडीए के कई सम्मानित साथी मौजूद रहे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!