बिहार

बथनाहा पुलिस ने शराब पीते दो व्यक्ति को रंगे हाथ धरदबोचा

20240616 113757

अररिया, रंजीत ठाकुर  बथनाहा पुलिस ने शनिवार को दो व्यक्तियों को शराब पीते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है दोनों ही व्यक्तियों को न्यायायिक हिरासत में भेज दिया गया है । पकड़ाए आरोपियों में पगडेरा वार्ड नं 14 निवासी 39 वर्षीय प्रदीप कुमार यादव तथा दूसरा बिरबन वार्ड नं 7 निवासी 35 वर्षीय प्रदीप कुमार झा बताए जाते है वही दोनों गिरफ्तार व्यक्ति सोनामनी गोदाम थाना क्षेत्र के निवासी बताए जाते है

बथनाहा पुलिस ने दोनों को नशे के हालत में एक बोतल एसी ब्लैक नेपाली अंग्रेजी शराब 375 एमएल का और एक बोतल रियल गोल्ड 5000 स्ट्रॉन्ग बीयर 500 एमएल का तथा एक मोटरसाइकिल जिसका नंबर बीआर 38के 4627 के साथ गिराफ्तार किया गया है। बथनाहा थानाध्यक्ष धनोज कुमार गुप्ता ने बताया कि दोनों ही व्यक्तियों को सवाजपुर में शराब पीते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है ।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!