बिहार

लूटकांड के अभियुक्त को बथनाहा पुलिस ने किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर। बथनाहा थाना कांड संख्या- 18/25 धारा – 309(6) बीएनएस और 27 आर्म्स एक्ट के अप्राथमिकी अभियुक्त को दबोचने में बथनाहा पुलिस को सफलता मिली है।

गिरफ्तार अभियुक्त मो० इम्तियाज पिता अब्दुल गफ्फार ग्राम अमौना थाना जोगबनी का निवासी है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम कार्रवाई की जा रही है । इस संबंध में थानाध्यक्ष राजवीर कुमार साहू ने जानकारी देते हुए बताया कि बीते वर्ष 3 मार्च को बंधन बैंक के कर्मी श्यामल किशोर से हथियार के बल पर डेढ़ लाख की राशि और टैब तथा मार्गों मशीन को लूट लिया था । जिसके विरुद्ध कार्रवाई किया गया । यह लूट की घटना श्यामनगर के पास अंजाम दिया गया था।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: