बिहार

बसमतिया एसएसबी और पुलिस ने मिलकर नशीली टैबलेट के साथ एक नेपाली नागरिक को धरदबोचा

अररिया, रंजीत ठाकुर बसमतिया एसएसबी और थाना पुलिस ने मिलकर सूचना के आधार पर भारत से नेपाल सीमा तक जाने वाली सड़क में बॉर्डर के पास से नेपाल नंबर के स्कूटी से जा रहे एक नेपाली नागरिक को शक के आधार पर रोक कर जांच करने पर उसके पास से 400 पीस प्रतिबंधित नशीली टैबलेट एक मोबाइल बरामद हुआ।

जिसे जप्त कर उक्त नेपाली नागरिक से पूछताछ करने पर अपना नाम मनोज कुमार साह पिता राजकुमार साह , नेपाल के सुनसरी जिला ,थाना प्रकाशपुर, नगरनिगम वार्ड-11 का निवासी बताया है। पुलिस उक्त व्यक्ति को मौके से ही गिरफ्तार कर थाना लाया जहाँ कागजी कार्रवाई कर न्यायिक हिरासत में आज अररिया भेज दिया है। इस असहाय की जानकारी बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने दिया है।

Related posts

खतरे के निशान से ऊपर पुनपुन नदी, फुलवारी शरीफ के कई गांवों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा

ईसापुर में अभियुक्त के घर जमशेदपुर पुलिस ने चस्पाया इश्तेहार

गौरीचक में बाढ़ का कहर, सड़क टूटी तो थम गया गांवों का संपर्क, तेज बहाव के बीच जान जोखिम में डालकर गुजर रहे लोग

error: