बिहार

बसमतिया थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने 68 किलो गाजा जप्त किया, तस्कर गाजा छोड़कर नेपाल के तरफ भाग गया

अररिया, रंजीत ठाकुर  बसमतिया थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवानों को संयुक्त रूप से अभियान चला कर भारत नेपाल सीमा से सटे सीमा स्तंभ संख्या 197/01 के समीप अहले सुबह 68 किलो गाजा को जप्त करने में सफलता मिली है। इस बाबत बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति माथे पर एक बोरी लेकर नेपाल से भारतीय सीमा के तरफ आ रहा था ।

Advertisements
Ad 1

जैसे ही सीमा पर तैनात पुलिस बल और एसएसबी जवानों को देखा बोरी को भारतीय क्षेत्र में फेंककर उलटे नेपाल के तरफ भाग गया। जप्त गाजा पर मामला दर्ज करते हुए तस्करों की पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है। इस अभियान एसएसबी के जवान एवं बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार पुलिस बल साथ मौजूद थे।

Related posts

पटना में कक्षा 5 तक के सभी स्कूल बंद, 6 से 8वीं तक 10:30 बजे तक ही होगी पढ़ाई

सोशलिस्ट स्टूडेंट एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया राजद की छात्र इकाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया

जनता दरबार में एसपी ने सुनीं 12 लोगों की शिकायतें

error: