बिहार

बसमतिया पुलिस ने18लीटर शराब जप्त किया!

20240510 200032

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया पुलिस ने संध्या गस्ती के दौरान 60 बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले शराब को जब्त किया है । बसमतिया थाना प्रभारी अमर कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी की कुछ लोग शराब लेकर नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र में आने वाले है जिसके बाद पुलिस टीम को लगाया गया। गुरुवार की देर संध्या को नेपाल सीमा से भारतीय सीमा क्षेत्र में एक बाइक सवार को आते देखा गया

जब उसे रोकने का प्रयास किया गया तो तस्कर पुलिस की गस्ती दल को देखते ही बोरी में भरी शराब को टीभीएस शोरूम के सामने फेक कर उल्टी दिशा में भाग गया । पुलिस ने जब्त 60 बोतल शराब की कुल मात्रा 18 लीटर आका है। वहीं बसमतिया पुलिस के द्वारा शराब तस्कर की खोज की जा रही है। इस अभियान में बसमतिया थाना के कई जवान मौजूद थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!