बिहार

बसमतिया पुलिस ने 169 किलो गांजा किया बरामद!

20251104 151752

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने रविवार की रात गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम के साथ छापेमारी कर इंडो नेपाल बार्डर के समीप गांजा तस्करों के द्वारा छुपा कर रखे गए 169 किलो गांजा बरामद किया है। जबकि मौके से गांजा तस्कर अंधेरे का लाभ उठाकर नेपाल की तरफ भागने में सफल रहा। हालांकि पुलिस ने गांजा तस्कर को पकड़ने के लिए कुछ दूर तक गई लेकिन तब तक तस्कर नेपाल में छुप गए थे।

इस संदर्भ में बसमतिया थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि नेपाल से बड़ी मात्रा में गांजा तस्करों के द्वारा माथे पर गांजा लाकर भारतीय क्षेत्र में इकट्ठा कर रहा है जिसके आलोक में पुलिस टीम के साथ उक्त जगह पर जब पहुंचा तो वहां पर प्लास्टिक के बोरे में गांजा बरामद किया गया। जिसके बाद बरामद गांजा को थाना लाकर जांच पड़ताल किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि गांजा बरामद मामले में आज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है तस्करों का पता लगाया जा रहा है। बहुत जल्द ही तस्करों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!