बिहार

बसमतिया पुलिस ने शराब के साथ दो अंतर जिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया

अररिया, रंजीत ठाकुर : भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने शनिवार को गस्त के दौरान शराब के साथ दो अंतर जिला शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। तस्करी के कार्य में प्रयुक्त दो हीरो स्प्लेंडर बाइक भी जप्त। गिरफ्तार तस्कर सुपौल जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर पंचायत के पिपराही गांव वार्ड-चार निवासी 30 वर्षीय संजय कुमार मेहता पिता विद्यानंद मेहता एवं 28 वर्षीय संतोष कुमार ऋषिदेव पिता बाबूलाल ऋषिदेव बताया गया है।

वहीं जप्त बाइक बिना रजिस्ट्रेशन नंबर का बताया जा रहा है। वहीं कुल जप्त शराब नेपाल निर्मित उमंगा नामक 72 लीटर है। यह कार्रवाई थाना अध्यक्ष अमर कुमार के नेतृत्व में की गई है। थाना अध्यक्ष ने दोनों तस्करों से आवश्यक पूछताछ कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया है।

Related posts

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रमुख पूजा पंडालों का किया निरीक्षण, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन को लेकर दिए सख्त निर्देश

निवेश पर तीन गुना मुनाफे और कार-बाइक पर भारी छूट का झांसा, 25 से 30 लोग फंसे

महावीर मंदिर में मां दुर्गा की प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु

error: