बिहार

बसमतिया पुलिस ने अंतर जिला तस्कर को 36 लीटर शराब के साथ किया गिरफ्तार!

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस ने मंगलवार को गस्ती के दौरान जांच अभियान चलाकर पल्सर बाइक पर लदे 36 लीटर नेपाल निर्मित उमंगा नामक शराब के साथ एक अंतर जिला तस्कर को धर दबोचा। दबोचे गए तस्कर सुपौल जिला अंतर्गत बीरपुर थाना क्षेत्र के कोशिकापुर गांव वार्ड संख्या- 11 निवासी जय कृष्ण कुमार मेहता पिता बिंदेश्वरी मेहता बताया गया है।

Advertisements
Ad 1

थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जप्त पल्सर बाइक का नंबर प्लेट एवं इंजन नंबर तथा चेचिस नंबर का जांच करने पर मिलान नहीं हुआ है। आशंका है की बाइक चोरी का है। इस बाबत थाना अध्यक्ष ने बताया कि बाइक व शराब एवं गिरफ्तार तस्कर पर कांड दर्ज कर अग्रेत्तर कार्रवाई हेतु न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है।

Related posts

दो सप्ताहिक राष्ट्रीय कार्यशाला का सफल समापन

युवाओं को आगे आना चाहिए ताकि कोई भी नागरिक एसआईआर श्रेणी से वंचित न रह जाए : मुफ्ती मोहम्मद सईद-उर-रहमान कासमी

बेऊर के सिपारा में छापेमारी, 86.400 लीटर विदेशी शराब बरामद!

error: