बिहार

ग्रामीणों के विरोध के बाद पुलिस की कार्रवाई, स्मैक और बाइक के साथ युवक गिरफ्तार!

कटिहार, सरफराज गुड्डू : फलका थाना क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बड़ी चातर चौक से एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक के पास से 6.99 ग्राम कथित स्मैक और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है। गिरफ्तार युवक की पहचान 28 वर्षीय सरवन कुमार, पिता भागवत पंडित, ग्राम ककरजान, थाना मरंगा, जिला पूर्णिया के रूप में हुई है। बताया जाता है कि बड़ी चातर चौक पूर्णिया जिले की सीमा से सटा हुआ इलाका है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले इलाके में कथित स्मैक के अवैध कारोबार के विरोध में आक्रोशित ग्रामीणों ने बड़ी चातर चौक पर टायर जलाकर प्रदर्शन किया था। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से नशे के कारोबार पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया था। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में उत्साह है। वहीं, त्वरित कार्रवाई को लेकर थानाध्यक्ष प्रह्लाद कुमार यादव की ग्रामीणों द्वारा सराहना की जा रही है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद गिरफ्तार युवक को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Related posts

पीपल के पत्ते पर उकेरी छठ महापर्व की अद्भुत तस्वीर, मधुरेंद्र ने दिया आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश

पीपल के पत्ते पर उकेरी छठ महापर्व की अद्भुत तस्वीर, मधुरेंद्र ने दिया आस्था और प्रकृति संरक्षण का संदेश

मंडल कारा, जहानाबाद में आस्था और भक्ति का अनूठा संगम, 03 महिला बंदियों सहित कुल 08 बंदी कर रहे छठ व्रत