बिहार

बसमतिया पुलिस और एसएसबी ने 1080 बोतल शराब के साथ दो साइकिल जप्त किया


अररिया, रंजीत ठाकुर सोमवार को बसमतिया थाना पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने संयुक्त अभियान चला कर 1080 बोतल नेपाल निर्मित दिलवाले शराब एवं दो साइकिल को बरामद करने में सफलता हांसिल किया है।वहीं तस्कर पुलिस और एसएसबी जवानों को देख मौके से फरार हो गया। यह कार्रवाई सीमा पीला संख्या 195/10 बसमतिया में की गई है। इस बाबत थाना अध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि सूचना मिला कि तस्कर साइकिल से शराब का बड़ी खेप नेपाल से लेकर भारतीय क्षेत्र में प्रवेश कर रहा है।

सूचना मिलते ही स्थानीय एसएसबी जवानों के साथ उक्त सीमा के समीप पहुंचकर आने का इंतजार करने लगे कुछ ही देर बाद भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते ही पुलिस और जवानों को देख तस्कर शराब से लदे साइकिल को पटक कर नेपाल की ओर भाग निकला। उन्होंने कहा जप्त शराब व साइकिल पर मामला दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Related posts

पटना सिटी में शराब और स्मैक के खिलाफ कार्रवाई, 17 गिरफ्तार!

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जिले के सभी नागरिकों का बनवायें आभा कार्ड : डी एम

गुलिस्तान मोहल्ले में छत के रास्ते घर में घुसे चोर, ढाई लाख की संपत्ति चोरी

error: