बिहार

बसमतिया पुलिस व एसएसबी के जवानों स्टॉक किये 35 किलो गांजा किया बरामद, तस्कर फरार!

20240811 183017

अररिया, रंजीत ठाकुर भारत नेपाल सीमा से सटे बसमतिया थाना पुलिस और एसएसबी के जवानों को सूचना के आधार पर तस्कर के द्वारा टी भी एस शोरूम के समीप स्टॉक कर रखे 35 किलो गांजा को बरामद करने में सफलता मिली है।

यह कार्रवाई संयुक्त रूप से बसमतिया थाना अध्यक्ष अमर कुमार एवं एसएसबी कैंप के इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा चलाये गए संयुक्त अभियान के तहत की गई है। इनके अलावे कई एसएसबी जवान व पुलिस बल शामिल थे। पुलिस के द्वारा जप्त गांजा की कागजी कार्रवाई कर मामला दर्ज कर तस्कर के पहचान में लगी हुई है।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!