नई दिल्ली

मध्य प्रदेश में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर रोक!

नई दिल्ली: मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य में बर्ड फ्लू से बचाव, रोकथाम और नियंत्रण के प्रयासों की समीक्षा की. अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में ऐसी समस्या नहीं है पर एहतियातन आवश्यक कदम उठाए गए हैं. दक्षिण भारत के कुछ राज्यों से सीमित अवधि के लिए मुर्गे आदि का व्यापार फिलहाल प्रतिबंधित रहेगा.

केंद्र सरकार ने राज्यों से जानकारी लेने के दिल्ली में कंट्रोल रूम स्थापित किया है। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने संबंधित विभागों के साथ बैठक की और जिला स्तर पर निगरानी का निर्देश दिया। राज्य में दक्षिण भारत के राज्यों से मुर्गे के व्यापार पर कुछ समय के लिए रोक लगा दी गई है। कई राज्यों ने मंगलवार को बर्ड फ्लू के H5N8 स्ट्रेन को नियंत्रित करने को लेकर चेतावनी जारी की और मरे हुए पक्षियों के नमूने जांच के लिए भेजे। वहीं केरल में मुर्गियों और बत्तखों को मारना शुरू कर दिया गया है। पड़ोसी राज्य की स्थिति को देखते हुए कर्नाटक और तमिलनाडु ने निगरानी बढ़ा दी है और इसे लेकर जरूरी दिशानिर्देश जारी कर दिए हैं.

Advertisements
Ad 2

केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान ने कहा है कि हमें पांच राज्यों हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश और केरल से बर्ड फ्लू की जानकारी मिली है। हरियाणा में, यह पोल्ट्री में भी फैल गया है। इसके अलावा यह वायरस जंगली और प्रवासी पक्षियों में पाया गया है। यह मनुष्यों में फैल सकता है, लेकिन अभी तक भारत में ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इसका कोई उपचार नहीं है। सभी राज्य सरकारों से एहतियाती कदम उठाने को कहा गया है।

Related posts

Petrol Diesel Price: देशभर में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल

लाल कृष्ण आडवाणी को मिलेगा भारत रत्न

Budget 2024 : बजट में मध्यम वर्ग के लिए बड़ी सौगात