बिहार

दुर्गा पूजा के मौके पर बजरंग दल सेवा शिविर लगाएंगे

अररिया, रंजीत ठाकुर : सेवा शिविर लगाने को लेकर आज रविवार को सुल्तान पोखर स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में बजरंग दल की बैठक आयोजित की गई l बैठक की अध्यक्षता कर रहे बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी ने कहा हर साल की भांति इस साल भी जिले भर में हो रहे दुर्गा पूजा के मेले में श्रद्धालुओं को अष्टमी और नवमी के दिन बजरंग दल स्टॉल लगाकर शुद्ध पानी पिलाएंगे l उन्होंने कहा जिले भर के सभी पूजा पंडाल के पास बजरंग दल का स्टॉल लगेगी और श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार का समस्या एवं दिक्कत हो जाए तो ऐसी स्थिति में वह बजरंग दल के स्टॉल पर कार्यकर्ता से मदद ले सकते हैं कार्यकर्ता हर संभव मदद करने के लिए तैयार रहेंगे l

Advertisements
Ad 1

श्री सोनी ने कहा दुर्गा पूजा के दौरान कई सालों से बजरंग दल के द्वारा सेवा कार्य चलाते आ रहे हैं आगे भी निरंतर चलता रहेगा बजरंग दल के कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से आए दिन सेवा में लगे रहते हैं l बैठक में मौके पर उपस्थित बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, नगर संयोजक बिट्टू शाह, विकास श्रीवास्तव, अंकित गुप्ता, संजू सिंह, अमन झा, मोहन सोनी, प्रभाकर कुमार, यशवंत शर्मा ,जानू मंडल, अमित भगत, पवन भगत, ललित यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।

Related posts

भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा मंत्रियों का संवाद, समुद्री सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करने पर सहमति

भारत-म्यामां व्यापार, निवेश और ऊर्जा में करीबी साझेदारी मजबूत करने पर सहमत हुए

उद्योग मंत्री श्रेयसी सिंह ने बिहटा स्थित आईसीडी एवं इंटीग्रेटेड इर्रैडिएशन सेंटर का किया निरीक्षण

error: