क्राइमबिहार

बैखोफ अपराधियों ने दिन दहाड़े युवक को मारी गोली!

सुपौल(बलराम कुमार): जिला सदर थाना क्षेत्र के चैन सिंह पट्टी गाँव की है।बैखोफ अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दी।गोली लगने से नवीन कुमार उर्फसबलू गंभीर रूप से घायल हो गया।जिसका इलाज सुपौल के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।
दूरभाष सम्पर्क पर सुपौल सदर SHO, बिनोद कुमार सिंह, ने बताया की नवीन कुमार उर्फ सबलू, उम्र करीब 30,वर्ष पिता- दिनेश चौधरी, त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा पंचायत के वार्ड नं0-08,का रहने वाला है. जो सुपौल सदर थाना क्षेत्र के चेन सिंह पट्टी वार्ड नं0- 08, आया हुआ था।वहीं नवीन कुमार उर्फ सबलू,को राजेश शर्मा, नाम का व्यक्ति गोली मार दिया है।राजेश शर्मा, किशनपुर थाना क्षेत्र के कटहरा का रहनेवाला है।गोली मारने का वजह रुपए की लेनदेन से जुड़ा हुआ है।राजेश शर्मा, अभी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।उन्होंने ने बताया की ये जानकारी नवीन कुमार उर्फ सबलू, से मिली है।गोली पेट में लगने की बात बताई है।नवीन कुमार उर्फ सबलू की स्थिति नाजुक बनी हुई है. निजी नर्सिंग होम में इलाज चल रहा है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। डॉक्टर ने बताया कि घायल नवीन कुमार की हालत नाजुक बनी हुई है।पुलिस के हाथ अभी कुछ भी नहीं लगी है।अपराधी बैखोफ होकर गोली मार रहे हैं।अपराधियों के मन से कानून नाम का डर भय खत्म होता दिख रहा है।अपराधियों के मनोबल बढ़ते दिख रहे हैं।दो दिन पूर्व में भी त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा में एक वृद्ध को सर में गोली मारकर घायल कर दिया है।उसका भी स्थिति नाजुक बनी हुई है।अब देखना लाजमी होगा की अपराधी कब तक पुलिस के पकड़ में आती है।या ऐसे हीं अपराधियों के हौसले बुलंद होते रहेंगे।

Advertisements
Ad 1

Related posts

शेखपुरा डीएम ने की योजनाओं की समीक्षा, मनरेगा-स्वच्छता पर सख्ती

बरबीघा नगर परिषद की बोर्ड बैठक सम्पन्न, साफ-सफाई व लंबित योजनाओं को जल्द पूरा करने का निर्णय

तख्त पटना साहिब रेलवे काउंटर पर श्रृद्धालुओं से दुर्व्यवहार करने वालों पर होगी कार्यवाई: लखविन्दर सिंह

error: