झारखण्ड

पान मसाला के साथ ऑटो जब्त, चालक को भेजा गया जेल

धनबाद(न्यूज़ सांभर): धनसार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गुरूवार की रात धनसार चौक के समीप जेएच 10 सीएफ 0274 नम्बर के टेम्पो पर लदे लगभग चार लाख के प्रतिबंधित पान मसाला जप्त किया है। धनसार पुलिस ने इस संबंध में धंधेबाज विजय केसरी, टेम्पो चालक मनोज यादव और मालिक के खिलाफ कांड संख्या 191/21 धारा 188 290,34,आईपीसी 5 1/7 एवं कोटपा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार हुए ऑटो चालक मनोज को जेल भेज दिया गया है। पकड़े गए चालक ने धनसार पुलिस को बताया कि वह झरिया से विजय केसरी नामक व्यक्ति ने इसे लोड कर रांगाटाड ले जाने को कहा था।

Advertisements
Ad 1

पुलिस धन्धेबाज मनईटाड़ निवासी विजय केसरी की तलाश में जुट गई है। बताया जाता है कि इन दिनों प्रतिबंधित पान मसाला धनबाद, धनसार,झरिया सहित कई क्षेत्रों में धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। झरिया से यह माल रांगाटाड़ और मनईटाड़ मे एक गुप्त स्थान पर रखकर जिले के छोटे बड़े दुकानों मे आपूर्ति किया जा है। धनसार पुलिस को सूचना मिली की झरिया धनबाद मुख्य मार्ग से बड़े पैमाने पर टेम्पो के माध्यम से पान मसाला धनबाद भेजा जा रहा है। इसके बाद धनसार थाना प्रभारी जयराम प्रसाद ने एक जाल बिछाकर प्रतिबंधित पान मसाला लदे टेम्पो को धर लिया। थाना प्रभारी ने कहा इस धंधे में शामिल अन्य लोगों की तलाश मे छापेमारी जारी है। इस क्षेत्र में प्रतिबंधित पान मसाला का धंधा पनपने नहीं दिया जाएगा।

Related posts

महिलाओं को दिया पर बड़ी सौगात, खाते में आए 5-5 हजार रुपयेहेमंत सरकार

अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पित है।मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन

वार्षिक सम्मेलन मे शामिल हुए : अनूप भाई

error: