बिहार

ऑटो एंव ई रिक्शा चालकों का महाधरना कल

20240930 193519

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) परिवहन विभाग के द्वारा ऑटो एंव ई रिक्शा को जोन में बांटकर संख्या के हिसाब से कलर व युनिक कोड के माध्यम से परिचालन कराने की योजना और इन समस्याओं के समाधान के लिए पटना प्रमंडलीय आयुक्त के द्वारा बार बार उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर स्थगित करने के विरोध में 1 अक्टूबर को ऑटो एंव ई रिक्शा चालक संयुक्त संघर्ष मोर्चा की ओर से गर्दनीबाग धरना स्थल के समीप 11 बजे से 4 बजे तक आयोजित एक दिवसीय सांकेतिक महाधरना कल होगा।

महाधरना को सफल बनाने के लिए पटना के विभिन्न ऑटो स्टैंडों में जन सम्पर्क अभियान एंव नुक्कड़ सभा आयोजित की गई। इस क्रम में संयुक्त संघर्ष मोर्चा के सदस्यों ने पटना जंक्शन, गांधी मैदान, जीपीओ गोलम्बर, पटना सिटी, नाला रोड, कंकडबाग, बैरिया बस स्टैंड, कूर्जी, राजापुर, दानापुर आदि ऑटो स्टैण्डों में जन सम्पर्क अभियान एंव नुक्कड़ सभा किया गया। इस अभियान में मुर्तजा अली, अजय कुमार पटेल, नवीन मिश्रा, राजेश चौधरी, प्रवीण सिंह, टिंकु कुमार, मो बदरुद्दीन, नथुनी साह, तनवीर आलम, चन्द्र भुषण श्रीवास्तव, ई रिक्शा से राजदेव पासवान, अरविंद कुमार आदि नेता मुख्य रूप से शामिल रहेंगे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!