बिहार

अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया!

बिहार में पूर्ण रूप से शराब बंदी के बावजूद भी शराब तस्कर शराब की तस्करी कर रहे हैं । मामला पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के रेलवे लाइन के पास का ,जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर ट्रेन से उतर कर यात्री के भेष में थैले में लेजा रहे शराब मामले में छापेमारी कर भारी मात्रा में अग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया वही एक और कारोबारी भागने में सफल रहा।

जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।साथ ही पुलिस ने नूरुद्दीन गंज इलाके से शराब बेचने के मामले में फरार चल रहे एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार दोनो कारोबारी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

Related posts

अगलगी में दो परिवारों के घर और दुकान जलकर राख, लाखों की संपत्ति का नुकसान

नेपाल से शराब लेकर भारतीय सीमा में घुसते ही दो तस्कर गिरफ्तार, 32.7 लीटर नेपाली शराब बरामद!

पत्रकार आदित्य गिरी के पिता का निधन, पत्रकारिता जगत में शोक की लहर