बिहार

संपतचक में 26 घाटों पर छात्रवृत्ति देंगे अर्घ

फुलवारी शरीफ़, (न्यूज़ क्राइम 24) संपतचक नगर परिषद अध्यक्ष अमित कुमार ने सोमवार को नगर परिषद इलाके में सभी छठ घाटों का निरीक्षण किया. इस दौरान घाट पर व्रतियों की सुविधाओं को उपलब्ध कराने की तैयारी का जायजा लिया. छठ महापर्व पर घाट के पास बैरिकेडिंग शौचालय पेयजल लाइटिंग आदि की व्यवस्था नगर परिषद के तरफ से कराई जा रही है.

उन्होंने बताया कि संपतचक में कुल 26 घाट पर श्रद्धालु छठ पूजा में अर्घ देंगे. नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि ऋषभ राय ऊर्फ बंटू ने बताया कि नगर परिषद के इलाही बाग बैरिया कनौऊजी अजीम चक सोहगी रामनगर भीड़पर करणपुरा समेत कई घाटों का निरीक्षण किया गया है. इस दौरान नगर परिषद के कर्मी एवं कई वार्ड पार्षद भी साथ में मौजूद रहे.

Related posts

नदी थाना पुलिस ने 1.426 किलो गांजा जैसे मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार!

सहकारिता के माध्यम से विधान मंडल के सदस्यों एवं कर्मचारियों को सस्ती दर पर घरेलू उपयोग की वस्तुएँ उपलब्ध कराने की पहल

जीसस एंड मेरी एकेडमी में कंदील मेकिंग प्रतियोगिता आयोजित, विद्यार्थियों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा