बिहार

अररिया एसपी ने अपग्रेड हुए घूरना थाने का फीता काटकर किया उद्घाटन

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज प्रखंड के घूरना ओपी का अपग्रेड होने के बाद आज शुक्रवार को अररिया एसपी अमित रंजन ने फीता काटकर घूरना थाने का उद्घाटन किया। उद्घाटन को लेकर थाना परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। घूरना ओपी को थाना का दर्जा मिलने से क्षेत्र के लोगों में हर्ष का माहौल है। पहले घूरना ओपी में दिया गया आवेदन ओपी अध्यक्ष के अनुशंसा के बाद नरपतगंज थाना में एफआईआर दर्ज किया जाता था। यहां पुलिस पदाधिकारी और सिपाही तो होते थे मगर प्राथमिकी दर्ज नहीं हो पाती थी।

Advertisements
Ad 1

थानों में अपग्रेड होने के बाद यहां प्राथमिकी तो दर्ज होगी ही, पुलिसकर्मियों की संख्या और संसाधन भी बढ़ेंगे। अब इन थानों के पुलिस पदाधिकारी को नरपतगंज थाना नहीं जाना होगा। घूरना ओपी के थानाध्यक्ष अब खुद ही केस दर्ज कर पुलिस पदाधिकारी को जांच करने का निर्देश जारी कर सकेंगे। इस दौरान मौके पर अररिया एसपी अमित रंजन,फारबिसगंज डीएसपी खुशरू सिराज,घूरना थानाध्यक्ष दीपक कुमार, फुलकाहा थानाध्यक्ष अमित कुमार, बसमतिया ओपीध्यक्ष अमर कुमार,नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास सहित दर्जनों पुलिस बल के अलावे स्थानीय जनप्रतिनिधि व ग्रामीण मौजूद थे।

Related posts

आरएलएसवाई कॉलेज रांची में एनसी कैडेट्स का भव्य विदाई समारोह आयोजित

ब्लैकआउट के दौरान 15 मिनट तक थम सी गई फुलवारी शरीफ की रफ्तार, लोगों ने बंद की घरों की लाइटें…

बिहार में अगले 5 साल में एयर कनेक्टिविटी 10 गुना बढ़ाने का लक्ष्य : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: