बिहार

लखविन्दर सिंह तख्त पटना कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं गुरविन्दर सिंह उपाध्यक्ष नियुक्ति

पटना(न्यूज क्राइम 24): तख्त पटना साहिब कमेटी के नवनियुक्ति अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह द्वारा लखविन्दर सिंह लख्खा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं गुरविन्दर सिंह को उपाध्यक्ष नियुक्ति किया गया।

सः जगजोत सिंह सोही ने बताया कि उनके सर्वसम्मिति से अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनका वरिष्ठ उपाध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था जिस पर लखविन्दर सिंह लख्खा को नियुक्ति करते हुए उपाध्यक्ष पद गुरविन्दर सिंह को दिया गया है। उन्होंने बताया कि गुरविन्दर सिंह अभी तक के सबसे युवा पदाधिकारी होंगे।

Advertisements
Ad 1

सः जगजोत सिंह एवं इन्द्रजीत सिंह के द्वारा दोनों नव नियुक्ति पदाधिकारियों को सिरोपा पहनाकर उन्हें पदभार सौंपा गया। उन्होंने कहा उम्मीद करते हैं कि दोनों नवनियुक्ति पदाधिकारी समुची टीम के साथ मिलकर तख्त पटना साहिब के विकास के लिए कार्य करेंगे।

सः इन्द्रजीत सिंह ने बताया कि सूरज सिंह नलवा को जो सेवाएं पूर्व मंे दी गई थी उन्हें बहाल करते हुए आगे भी जारी रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि सूरज सिंह नलवा अपनी पूरी टीम के साथ तख्त पटना साहिब में निस्वार्थ भावना से सेवा करते आ रहे हैं इसलिए कमेटी ने फैसला लिया है कि जो सेवाएं उन्होंने पिछली कमेटी के समय दी गई थी उसे पुनः बहाल रखा जायेगा।

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

error: