बिहार

मानव तस्करी विरोधी कानून है आवश्यक

समस्तीपुर(रमेश शंकर झा): जिले के स्वयंसेवी संगठनों के द्वारा मानव तस्करी, बाल व्यापार से संबंधित संसद में लाये जाने वाले अधिनियम के समर्थन में प्रदर्शन किया गया। वहीं जवाहर ज्योति बाल विकास केंद्र के नेतृत्व में चेतना सामाजिक संस्थान के अध्यक्ष डॉ० मिथिलेश कुमार, युवा शौर्य के दीपक कुमार, अनमोल उपहार सेवा फाउंडेशन के देव कुमार, चाइल्ड लाइन, समस्तीपुर सब सेंटर, पटोरी के कौशल कुमार, बलराम चौरसिया, दीपक चौरसिया के साथ समस्तीपुर जिले के दर्जनों स्वयंसेवक समस्तीपुर स्टेशन चौक स्थित गांधी स्मारक पर बिल के समर्थन में प्रदर्शन किया। ज्ञातव्य हो कि संसद के इस मानसून सत्र में Trafficking Bill पर चर्चा और सहमति के बाद संसद द्वारा पारित करने की संभावना है। इसी बिल के मद्देनजर कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रेन फाउण्डेशन, नई दिल्ली तथा स्थानीय संगठन जवाहर ज्योति बाल विकास केन्द्र के संयुक्त तत्वावधान में समस्तीपुर जिला मुख्यालय में बाल व्यापार रोकथाम अधिनियम को बच्चों के सुरक्षा और संरक्षण के लिए संबंधित ड्राफ्ट बिल में अपेक्षित संसोधन के साथ संसद द्वारा पारित कराने के लिए यह प्रदर्शन अयोजित किया गया।

Related posts

नशामुक्ति की ओर’ में 300 से अधिक छात्र-छात्राओं की सहभागिता विशेषज्ञों से खुलकर हुआ संवाद

एसडीएम प्रिया रानी एवं डीडीसी आकांक्षा आनंद की मौजूदगी में दीप प्रज्वलित कर हुआ मेले का शुभारंभ

उत्पाद विभाग और पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाइयों में 1,353 लीटर से अधिक विदेशी शराब बरामद!