बिहार

वार्षिक खेलकूद 2023 का आयोजन

पटना(न्यूज क्राइम 24): विश्वविद्यालय के पटना साइंस कॉलेज द्वारा आयोजित वार्षिक खेलकूद 2023 का आयोजन किया गया जिसके मुख्य अतिथि पटना विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी रहे।कुलपति प्रो गिरीश कुमार चौधरी ने वार्षिक खेल पुस्तिका का विमोचन कर सभी खिलाड़ियों को शपथ पत्र भी पढ़ाया।

वार्षिक खेल-2023 के शतरंज स्पर्धा में साइंस कॉलेज के सुधांशु को प्रथम, पटना विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर रसायन शास्त्र के छात्र व शतरंज टीम के कप्तान चंदन कुमार चंचल को दूसरा स्थान एवं गणित विभाग के पुरुषोत्तम तृतीय स्थान प्राप्त किए। शतरंज स्पर्धा मे दूसरा स्थान प्राप्त करने पर चंदन कुमार चंचल को पटना विश्वविद्यालय के प्रति कुलपति प्रो अजय कुमार सिंह ने प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

Advertisements
Ad 1

इस मौके पर पटना विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो अनिल कुमार, पटना साइंस कॉलेज के प्राचार्य प्रो आर के मंडल, पटना विश्वविद्यालय के शिक्षक संघ के महासचिव डॉ अभय कुमार, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ सुहेलि मेहता, पटना विश्वविद्यालय के खेल अध्यक्ष प्रो सरफुद्दीन, सचिव डॉ शिव सागर प्रसाद एवं अन्य पदाधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

आईजी विकास वैभव की मौजूदगी में मगध क्षेत्र के सभी थानों में पुलिस-पब्लिक लोक संवाद गोष्ठी आयोजित

डीएम कुन्दन कुमार के निर्देश पर पटना में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, ₹85,200 जुर्माना वसूला

पटना सिटी में हथियार लहराने का वीडियो पड़ा भारी : 2 गिरफ्तार, 2 विधिविरुद्ध बालक निरुद्ध

error: