बिहार

अस्पताल में जच्चा बच्चा की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड के भारत नेपाल सीमा से सटे घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत घूरना एपीएचसी में शुक्रवार की दोपहर गर्वती महिला समेत नवजात शिशु की मौत हो गया। एपीएचसी पहुंचते ही इलाज से पूर्व जच्चा बच्चा की मौत हो गया। हालांकि महिला के पेट में ही बच्चे की मौत बाद ग्रामीणों ने चिकित्सकों के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार घूरना थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराहा पंचायत के वार्ड संख्या 11 साफी टोला निवासी मृतक गर्भवती महिला 32 वर्षीय सबरुन खातून पति मो मुनतान को स्वजनों के द्वारा पर प्रसव हेतु अस्पताल ले जाया गया लेकिन चिकित्सक नहीं रहने के कारण उसे सही समय पर इलाज नहीं कराया गया।

जिसके कारण जच्चा बच्चा की मौके पर ही मौत हो गया। जच्चा बच्चा की मौत के बाद लोग आक्रोशित हो गए। उसके बाद अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। मौके पर घूरना थाना पुलिस व जनप्रतिनिधि पहुंचकर आक्रोशित लोगों को समझा बुझा कर आक्रोशित लोगों को शांत किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि समय रहते चिकित्सक मौजूद रहते तो जच्चा बच्चा दोनों का जान बच सकता था लेकिन चिकित्सकों की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है और एक नारी की मौत हुई है। कहा की एएनएम के भरोसे यह अस्पताल चल रहा है चिकित्सक कभी आते ही नहीं है लेकिन उपस्थिति नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से ही बना लेते हैं।

Advertisements
Ad 1

जिसके कारण यहां के अस्पताल की स्थिति बद से बदतर है। कहा कोई वरीय पदाधिकारी जांच करने के लिए भी नहीं पहुंचते हैं। जिसके कारण चिकित्सक मनमर्जी से कब आते हैं और कब जाते हैं यहां के लोगों को कोई पता नहीं चलता है। एएनएम कविता राज ने बताया कि गर्भवती महिला सही समय पर एपीएचसी नहीं पहुंची अगर सही समय पर पहुंचती तो उसे जांच कर दवाई देकर नरपतगंज सीएचसी भेजा जाता चिकित्सकों की गलती नहीं है।

यहां पर डा सुरेंद्र कुमार मंडल पदस्थापित हैं। मौके पर घूरना थानाध्यक्ष थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, पूर्व मुखिया मो हदीस, जाहिद राजा समेत अन्य जनप्रतिनिधियों ने आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर शांत करवाया जिसके बाद लोग शांत हुए। इस संदर्भ में नरपतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डा दीपक कुमार ने बताया कि घटना ढाई बजे की है वहां सिर्फ ओपीडी चलता है इमरजेंसी सेवा वहां नहीं है इमरजेंसी सेवा एपीएचसी में नहीं है। मृतका के स्वजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

Related posts

रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

NH-31 पर DSP ट्रैफिक का औचक निरीक्षण, तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी नजर

प्रेम यूथ फाउंडेशन को मिला ‘लोकसेवा रत्न’ सम्मान, जनसेवा के कार्यों के लिए हुआ सम्मानित

error: