बिहार

नियमित बिजली नहीं मिलने से मुख्य सड़क को आक्रोशित लोगों ने किया जाम

अररिया(रंजीत ठाकुर): नरपतगंज प्रखंड स्थित उत्तरी भाग सीमावर्ती पंचायत अंचरा, फुलकाहा,भंगही, आदि गांव में 2 दिनों से बिजली पूरी तरह ठप है। बिजली ठप होने से गुस्साए क्षेत्र के सैकड़ों लोगों ने आज अंचरा पंचायत के लक्ष्मीपुर चौक स्थित बथनाहा भीमनगर सड़क को जाम कर घंटों बिजली विभाग के प्रति अपना रोष प्रकट किया। जाम करने से जहां राहगीरों को घंटों इंतजार करना पड़ा, वहीं क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने बिजली विभाग के ऊपर सुचारू रूप से बिजली बहाल नहीं करने का आरोप लगाया है। वहीं मौके पर फुलकाहा थाना पुलिस पहुंच कर आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर बड़ी मशक्कत के बाद सड़क से जाम को हटवाया। बताते चलें कि इन क्षेत्रों में बिजली घूरना पावर ग्रिड से सप्लाई दिया जाता है। इस पावर ग्रिड की स्थिति बद से बदतर है। बिजली विभाग की उदासीनता कहें या फिर स्थानीय कर्मियों की लापरवाही? ग्रिड के पूर्वी भाग के क्षेत्र में लगभग बिजली की समस्या सभी दिनों से खराब रहने के वजह से क्षेत्र के आक्रोशित लोगों ने कई बार विभाग के प्रति अपना नाराजगी जताया है। लेकिन विभाग के ढुलमुल नीति एवं खराब रवैया के कारण बिजली सुधार का नाम नहीं ले रहा है। बिजली नहीं रहने की वजह से छोटे-छोटे बच्चे को पढ़ने लिखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, तो वही मोबाइल के लत लगे लोगों को मोबाइल के बैटरी चार्ज करने में भी काफी परेशानी हो रही है, यहां तक की गृहिणी को भी शाम के भोजन बनाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। किरासन तेल इतनी महंगा हो गया है कि लोग खरीदना भूल चुके हैं, जिस वजह से गृहिणी तंग आकर शाम का भोजन दिन में ही बनाने को मजबूर हैं।

Advertisements
Ad 1

Related posts

जिलाधिकारी के निर्देश पर पटना शहर में पन्द्रहवें दिन भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया

जहानाबाद पहुंचे मगध क्षेत्र के आईजी, पुलिस पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

LNMI में प्लेसमेंट सत्र 2026 सफल, 172 छात्रों को मिला रोजगार

error: