बिहार

अभिषेक राज की बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर किया जमकर हंगामा

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। आलमगंज थाना क्षेत्र के त्रिपोलिया मोहल्ले से बीते 22 अक्टूबर से लापता अभिषेक राज की अब तक सकुशल बरामदगी नहीं होने से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने सड़क पर उतरकर जमकर हंगामा मचाया। घटना से गुस्साए अभिषेक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने त्रिपोलिया के पास सड़क पर आगजनी कर मुख्य सड़क अशोक राजपथ को जाम कर दिया, जिससे यातायात व्यवस्था बाधित हो गई।

सड़क जाम हंगामा की सूचना मिलते ही विभिन्न थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद आक्रोशित लोगों को समझा बूझाकर सड़क पर परिचालन सामान्य कराया। बताया जाता है कि त्रिपोलिया निवासी मनोज कुमार का 23 वर्षीय पुत्र अभिषेक राज बीते 22 अक्टूबर को अपनी प्रेमिका से मिलने अगमकुआं थानाक्षेत्र के कुम्हरार गया था, और उसके बाद से वह वापस घर नहीं लौटा। घटना के एक माह बीत जाने के बाद भी अब तक अभिषेक का कोई भी पता नहीं चल सका है।

Advertisements
Ad 1

घटना के संबंध में पूछे जाने पर अभिषेक के पिता मनोज कुमार ने अभिषेक की प्रेमिका के पिता प्रमोद यादव और एक अन्य युवक विकास यादव पर अपहरण कर हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है। पूरे मामले पर पूछे जाने पर मौके पर मौजूद आलमगंज थानाध्यक्ष अभिजीत कुमार ने भी अभिषेक के अपहरण की आशंका जताते हुए मामले में दो लोगों की पहचान कर लिए जाने की बात दोहराई है। थानाध्यक्ष ने जल्द ही दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिए जाने का भी भरोसा दिलाया है।

Related posts

जिलाधिकारी ने कहा कि गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है

चार महत्वपूर्ण योजनाओं का माननीय उप मुख्यमंत्री ने किया शुभारंभ

पटना में AI क्रांति की शुरुआत, बिहार AI Summit 2026 का भव्य आगाज़

error: