बिहार

एटीएम में 18 लाख 85 हजार रुपये चोरी मामले में इंजीनियर व पुलिस ने किया जांच, इंजीनियर के आवेदन पर केस दर्ज

अररिया, रंजीत ठाकुर। नरपतगंज के नाथपुर में बीते रात गुरुवार को स्टेट बैंक के एटीएम में 18 लाख 85 हजार की हुई चोरी के मामले में शनिवार को पटना से आये एटीएम विभाग के एस्क्यूटिव इंजीनियर सिद्धार्थ कुमार और क्षेत्रीय इंजीनियर मनोज कुमार ने नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार के साथ एसबीआई बैंक के एटीएम पहुंच कर तकनीकी अनुसंधान किये। जिसमें एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का बारीकी से जांच पड़ताल किया। इसके पश्चात एस्क्यूटिव इंजीनियर सिद्धार्थ कुमार के द्वारा नरपतगंज थाना में रुपये चोरी की घटना का लिखित आवेदन देकर केस दर्ज करवाया।

Advertisements
Ad 1

इस संदर्भ में थाना में उपस्थित इंजीनियर सिद्धार्थ कुमार ने बताया कि पूर्व से रखे रुपये के बाद 07 जनवरी को कैश वाहन के द्वारा 6:29 बजे एटीएम में तीन लाख रुपया और डाला गया था। उन्होंने कहा गुरुवार के रात्रि समय- 12:35 बजे चोरों के द्वारा एटीएम के शटर को तोड़कर अंदर रखें एटीएम मशीन को काटकर रुपया की चोरी कर लिया गया है। कहा फुटेज के अनुसार एक चोर के द्वारा पहले लगे सीसीटीवी कैमरा को स्प्रे मार कर क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद चोरों ने बड़ी आसानी से एटीएम मशीन तोड़कर 18 लाख 85 हजार रुपए चुरा ले गए है। थाना में लिखित आवेदन और वीडियो फुटेज दिया गया है पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष नरपतगंज संजय कुमार ने बताया की इंजीनियर के द्वारा लिखित आवेदन प्राप्त है मामला दर्ज कर लिया गया है। चोर की पहचान की जा रही है। जल्द ही चोर पुलिस के गिरफ्त में होगा।

Related posts

गंगा नदी के किनारे असर्वेक्षित भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जा सकता : ज़िलाधिकारी

10 औद्योगिक इकाइयों को 6.09 एकड़ भूमि आवंटित, ₹94.16 करोड़ निवेश से लगभग 2000 रोजगार के अवसर का सृजन

विधायक रणधीर कुमार सोनी ने की स्व-गणना, सभी 33 प्रश्नों के जवाब देकर आमजनों से सहयोग की अपील

error: