बिहार

20 पुड़िया स्मैक बरामद, 4 गिरफ्तार!

पटना, अजित। पटना पुलिस ने रविवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके कब्जे से 20 पुड़िया स्मैक, चार मोबाइल और नकद राशि बरामद की. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है और पुलिस ने कहा कि इस कार्रवाई से इलाके में नशे के खिलाफ सतर्कता बढ़ेगी।

थाना अध्यक्ष मेनका रानी ने बताया कि गायत्री नगर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनके पास से अवैध मादक पदार्थ और अन्य सामान बरामद किया. गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राहुल कुमार, पिता भुनेश्वर प्रसाद (ग्राम रामकृष्ण नगर), रवि कुमार, पिता सुरेश साव, आकाश कुमार, पिता मनोज शर्मा और अमित कुमार, पिता अमीन मांझी (ग्राम कुरथौल, थाना परसा बाजार) शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 20 पुड़िया स्मैक (7.12 ग्राम), 4 मोबाइल और 450 रुपये नकद बरामद किया. सभी आरोपी के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए आगे की अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

ठिकरी गांव की सड़क बनी मुसीबत, कीचड़ में फंसी ग्रामीणों की जिंदगी

पत्नी और उसकी मां ने की पति की जमकर पिटाई, महिला कांस्टेबल खड़ी देखती रही

कोचिंग जा रही नाबालिग छात्रा को रास्ते में रोककर पीटा, मोबाइल पर बात करने का दबाव

error: