बिहार

महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने मरीज एवं उनके परिजनों को कैंसर रोग के प्रति किया जागरूकता

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान के चिकित्सकों ने मरीज एवं उनके परिजनों को कैंसर से संबंधित जानकारियां दी एवं कैंसर रोग के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए परामर्श दिये । वहीं इस अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान में 34 लोगों ने रक्तदान किया जो पटना के विभिन्न इलाके से आये हुए थे । विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर महावीर कैंसर संस्थान में 10 फरवरी तक चलने वाली , निःशुल्क कैंसर रोग परामर्श शिविर प्रारंभ हो चुका है । इसमें परामर्श के साथ – साथ कैंसर की स्क्रीनिंग भी मुफ्त की जा रही है । कल संध्या से धर्मशाला में रहनेवाले सैकड़ों मरीज के परिजनों को शाम का भोजन मुफ्त में मिलने लगा है जो लगातार चलता रहेगा । ये जानकारी संस्थान के चिकित्सा अधीक्षक डॉ० एल ० बी ० सिंह ने दी।

Related posts

विश्व पोलियो दिवस पर रोटरी क्लब पटना सिटी ने बनाई मानव शृंखला एवं बच्चों को दी पोलियो की दो बूंद

परसा बाजार में वाहन जांच के दौरान दो देसी कट्टा और 10 कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार!

राइस मिल मालिक से पिस्तौल के बल पर एक करोड़ की रंगदारी मांगी