हर घर स्वदेशी अभियान विकसित भारत के आधार सूत्र हैं : रत्नेश कुशवाहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी ने आम जनों को स्वदेशी वस्तुओं के प्रति जागरूकता जगाने के लिए पटना साहिब स्टेशन के समीप आत्मनिर्भर भारत&comma; स्वदेशी संकल्प स्टॉल का आरंभ एवं हर घर स्वदेशी अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र से नव निर्वाचित विधायक रत्नेश कुशवाहा द्वारा किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष रूप नारायण मेहता ने किया। धन्यवाद ज्ञापन सुरेश सिंह पटेल ने किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए रत्नेश कुशवाहा ने कहा कि आज मेक इन इंडिया के तहत देश में निर्मित वस्तुओं का उपयोग हम सभी लोगों को करना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2047 में विकसित भारत बनाने का लक्ष्य रखा है। इसी योजना के तहत लोकल टू भोकल को प्राथमिकता दी गई है। जैसे ही लोग देश निर्मित वस्तुओं का उपभोग करने लगेंगे वैसे ही स्थानीय उत्पादन में बढ़ोतरी होगी इससे स्थानीय उद्यमी आर्थिक सशक्तिकरणके तहत सशक्त होंगे। आज देश में सामरिक&comma; तकनीकी&comma; चिकित्सा&comma; अंतरिक्ष के क्षेत्रों में स्वदेशी अभियान के तहत कार्य किए जा रहे हैं और अपने अपने क्षेत्र में परचम लहरा रहे हैं। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आत्म निर्भर भारत स्वदेशी संकल्प पत्र में लोगों ने भारत माता की सेवा और सम्मान के लिए देश निर्मित वस्तुओं का उपभोग करने का संकल्प लिया गया। जिसमें आम जनों की अधिक संख्या में भागीदारी रही। इस कार्यक्रम में पटना महानगर महामंत्री विनय केसरी&comma; मीडिया प्रभारी प्रदीप काश&comma; प्रो&period;दिनेश पटेल&comma;कांति केसरी&comma; स्मिता रानी&comma; अविनाश सिंह पटेल&comma; संजीव सिंहा&comma; मंडल अध्यक्ष महेश पासवान&comma; जीतेंद्र मेहता&comma; मोहन निषाद&comma; संतोष चौरसिया&comma;राजू मेहता&comma; राजू गुप्ता&comma; ज्ञानी शंकर&comma; विनय कुमार&comma; बलराम माथुरी&comma; रणजीत पासवान&comma; अनिता शर्मा&comma; सुनिता कुमारी उपस्थित रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं डीएम ने, अधिकारियों को दिए निष्पादन के निर्देश

मिला अनुकम्पा नियुक्ति पत्र, डीएम ने दी बधाई और निष्ठा से काम करने की अपील

बख्तियारपुर में गार्ड को बंधक बनाकर ई-रिक्शा व चार्जर लूटकांड का खुलासा, एक गिरफ्तार!