बिहार

बैंक खाता से अवैध निकासी का लगाया आरोप

अररिया, रंजीत ठाकुर। फुलकाहा थाना क्षेत्र के अचरा निवासी नीलम देवी ,पति रविन्द्र कुमार मेहता ने फुलकाहा थाना में गुरुवार को आवेदन देते हुवे भारतीय स्टेट बैंक के अचरा शाखा से अवैध रूप से रुपया निकासी का आरोप लगाया है । उन्होंने आवेदन में उल्लेख किया कि मेरा एक पासबुक भारतीय स्टेट बैंक शाखा- अचरा में है जिसका खाता संख्या 35497627402 है। जिससे दिनांक- 26-01-2026 को 10000 (दस हजार), 28-01-2026 को 10000 (दस हजार ) ,01-02-2026 को 1700 ( एक हजार सात सौ ) कुल 21700 (इक्कीस ह‌जार सात सौ रुपया ) मेरे खाते से अवैध रूप से निकाल लिया गया है जिसकी जानकारी मुझे मोबाईल नंबर -620116 52008 पर मैसेज के माध्यम से प्राप्त हुआ। तब मैं बैंक जाकर खाते का विवरण निकाला जिसके बाद पता चला कि कोई मेरे खाते से अवैध रूप से रुपया निकाल लिया है।

पीड़िता ने फुलकाहा थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाने गई थी। वहीं फुलकाहा थाना पुलिस ने मामले को साइबर अपराध की श्रेणी में देखने के बाद आवेदक को साइबर थाना अररिया जाने के लिए कहा है।

Related posts

जीसस एंड मेरी एकेडमी में राखी निर्माण प्रतियोगिता, छात्रों ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा

झमाझम बारिश ने खोली जलनिकासी की पोल, एम्स रोड से संपतचक तक सड़कों पर भरा पानी

रबीउल अव्वल का चांद नहीं दिखा, 15 अगस्त से शुरू होगा नया इस्लामी महीना

error: