बिहारराजनितिक

पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी सहित महागठबंधन के सभी उम्मीदवार कल बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे

पटना, (न्यूज क्राइम 24) बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि कल दिनांक 11 मार्च 2024 को अपराह्न 11:00 दिन में बिहार विधान परिषद के द्विवार्षिक चुनाव 2024 के लिए महागठबंधन के सभी उम्मीदवार बिहार विधानसभा के सचिव सह निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।

Advertisements
Ad 1

प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि राजद की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी,‌पूर्व मंत्री अब्दुल बारी सिद्दीकी, डॉ श्रीमती उर्मिला ठाकुर,‌ सैयद फैसल अली एवं सीपीआई (माले) की ओर से कामरेड शशि यादव सहित सभी महागठबंधन के उम्मीदवार के तौर पर नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। राजद प्रवक्ता ने आगे बताया कि इस अवसर पर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद एवं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के साथ-साथ महागठबंधन के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहेंगे।

Related posts

सबलपुर सिक्स लेन पुल के पास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1044 लीटर देशी शराब बरामद!

पटना में STF के सहयोग से वांछित अपराधी गिरफ्तार, कई मामलों में था फरार

जहानाबाद में अपराध नियंत्रण को लेकर सख्ती, एसपी ने दिए कड़े निर्देश

error: