बिहार

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति ने सावन मिलन मनाया

पटनासिटी, (न्यूज़ क्राइम 24) अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति पटना सिटी शाखा का सावन मिलन समारोह मनाया गया। सावन की रिमझिम बरसती फुहारों के बीच हमारी सारी बहनें हरे-हरे परिधानों में हरियाली को परिसर में उतार लाई है। डांस, चटपटे व्यंजनों का स्वाद, वन मिनट गेम शो, जस्ट ए मोमेंट, पांचूयलटी ने कार्यक्रम को बहुत ही मनोरंजन बना दिया. वहीं तीन प्रकार के प्रतियोगिता भी रखा गया. जिसमें सावन क्वीन, स्टाइलिश दिवा आइकॉन, हैंड डेकोरेशन शामिल है।

सावन क्वीन का पुरस्कार काजल सिंघानिया को दिया गया. स्टाइलिश दिवा आइकॉन का पुरस्कार प्रीति ड्रॉलीया को मिला एवं हैंड डेकोरेशन के पुरस्कार से रीता ककड़ानिया को नवाजा गया. कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण शिव तांडव नृत्य है. वहीं निर्णायक की भूमिका पूजा एन शर्मा, रूचि अरोड़ा ने निभायी।

कार्यक्रम का संचालन अध्यक्ष विनीता डोकानिया ने किया. इस मौके पर सचिव पूजा माखरिया, इंदु अग्रवाल, तारा झुनझुनवाला, कविता पोद्दार, मीना मोदी, काजल सिंघानिया, मनोरमा सुल्तानिया, रमा भरतिया, नीलम सर्राफ, स्वेता ड्रॉलिया, कांता साह, सीता झुनझुनवाला, सुनीता अग्रवाल, सुनीता झुनझुनवाला आदि मौजूद थीं।

Related posts

एम्स पटना ने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों के लिए 6-दिवसीय सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकालीन प्रशिक्षण का किया शुभारंभ

जहानाबाद में साइबर अपराध से बचाव को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, ‘नया सवेरा 3.0’ के तहत महिलाओं को किया गया जागरूक

चंद्रवंशी महासभा की संगठनात्मक बैठक एवं सर्वसम्मति से नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

error: