बिहार

शिव भक्तों द्वारा अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकाली गई

सुपौल(बलराम कुमार): सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत बाजार के मेलग्राउंड स्थित अजगैबी काली मंदिर से शिव भक्तों द्वारा अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकलने की है।

हर वर्ष की भांति शिव भक्तों द्वारा इस वर्ष भी बाबा भोलेनाथ को मनाने के लिए भक्तजन अखंड रामधुनी पैदल रथ यात्रा निकाली है जो पैदल हीं बाबा बैजनाथ धाम होते हुए बाबा बासुकीनाथ धाम जाएगी। इस पैदल रथ यात्रा में सैंकड़ों शिव भक्तजन लोग शामिल हुए।

शिव रथ यात्रा निकलने से पूर्व पंडित जी के द्वारा विधि पूर्वक पूजा अर्चना कर धूप अगरबत्ती दिखाई गई। कुछ भक्तजन भक्तिमय माहौल में विभोर होकर खूब थिरकते नजर आए।

Related posts

पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़ फायरिंग में कुख्यात ‘झामु’ के पैर में लगी गोली!

संध्या चौपाल को प्रभावी बनाने हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में अंतरविभागीय समन्वय बैठक आयोजित

दुर्गा पूजा को लेकर डीएम-एसपी अलर्ट, पूजा पंडालों और प्रमुख मार्गों का किया निरीक्षण

error: