बिहार

पटना सिविल कोर्ट में अधिवक्ताओं ने मनाया संविधान दिवस

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) संविधान दिवस के उपलक्ष्य में आज व्यवहार न्यायालय पटना के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य संपन्न करने के बाद संध्या 5 बजे कोर्ट परिसर में मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ०भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना जिला अधिवक्ता संघ के कार्यकारिणी सदस्य एवं मीडिया प्रभारी ऐडवोकेट महेश रजक ने की।

मौके पर उपस्थित तमाम विद्वान अधिवक्ताओं ने अपना – अपना वक्तव्य रखा। इस दौरान पटना डालसा द्वारा सर्वश्रेष्ठ पैनल अधिवक्ता से सम्मानित संतोष कुमार, एड.कन्हैया जी, एड. अभय कुमार, एड.अंकिता कुमारी, अनफ आलम,सपना रानी, लोकेश, सुभम अमृत, आदित्य राज समेत दर्जनों अधिवक्तागण शामिल हुए एवं अपने – अपने विचारों को संयुक्त रूप से रखा।

वक्ताओं ने यह बात भी दोहराया कि आज के वर्तमान परिपेक्ष्य में संविधान और बाबा साहब की प्रासंगिकता बढ़ गई है, को बचाने की लड़ाई को तेज करने की जरूरत है। संविधान को तोड़ने की साजिश करने वालों के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने की जरूरत है।

Related posts

कोरोनाकाल की याद के साथ रिश्तों का संदेश दे गई बोध

उर्दू गजल अदब की आबरू है : कुलसचिव

जिले के क्लैप लिपि और प्लेट से संबंधित बच्चों को स्वस्थ्य बनाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा भेजा गया पटना