बिहार

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तौर पर सभी तैयारियां पूरी

इमामगंज(जीतेन्द्र कुमार): समाधान यात्रा के तहत बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को बांके बाजार प्रखंड के परसावां खुर्द पंचायत के बेला गांव आएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासनिक तौर पर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

शुक्रवार को अहले सुबह से ही जिला अधिकारी डॉ त्यागराजन एसएम एवं एसएसपी आशीष भारती अपने दल बल के साथ घूम घूम कर तैयारी से संबंधित जानकारी ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार सीएम नीतीश कुमार 20 एकड़ में हो रहे लेमन ग्रास की खेती का अवलोकन करेंगे तत्पश्चात गांव में घूम घूम कर लोगों से बात करेंगे।

Advertisements
Ad 1

मशरूम गांव के नाम से जाना जाएगा बेला

बेला गांव के करीब 100 महिलाओं द्वारा मशरूम की खेती की जा रही है। गीता देवी ने बताया कि हम लोग महिला समूह बनाकर गया जिला के बाराचट्टी के सोब भदया जाकर मशरूम की खेती का ट्रेनिंग लिए हैं ।तत्पश्चात अपने घर में खेती कर रहे हैं। मशरूम की खेती कर महिलाए आत्मनिर्भर बन रही हैं।

Related posts

शेखपुरा में 18 अप्रैल को लगेगा पीएम सूर्य घर योजना’ सोलर मेला, ऑन द स्पॉट होगा रजिस्ट्रेशन

शेखपुरा में जनगणना 2027 की तैयारी तेज, 17 अप्रैल से खुलेगा स्व-गणना पोर्टल

राष्ट्रपति महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं

error: