बिहार

आदित्य शंकर तख्त पटना साहिब गुरु दरबार में नतमस्तक हुए

20240509 200205

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं पटना साहिब सीट से मौजूदा सांसद रविशंकर प्रसाद के पुत्र आदित्य शंकर प्रसादि ने आज तख्त पटना साहिब नतमस्त होकर गुरु महाराज के समक्ष पिता रविशंकर प्रसादि के विजय होने की कामना करते हुए नरेन्द्र मोदी के पुनः प्रधानमंत्री बनने की भी अदास की गई। तख्त पटना साहिब कमेटी के अध्यक्ष जगजोत सिंह सोही एवं उपाध्यक्ष गुरूविंदर सिंह द्वारा उन्हें सिरोपा एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

सः जगजोत सिंह सोही एवं गुरूविंदर सिंह ने कहा आज तक रविशंकर प्रसाद से तख्त पटना साहिब एवं संगत की भलाई का जो भी कार्य लेकर गए उन्होंने पूरा किया है इसलिए हमारी कामना है कि गुरु महाराज उन्हें पुनः कामयाबी बख्शे ताकि आगे भी बढ़चढ़ कर वह सेवा करते रहें। इसके साथ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री हमें कोई और नहीं मिल सकता जिन्होंने सिख समाज के लम्बित मसलों को हल किया।

आज अगर सिख श्रधालु करतारपुर साहिब के दर्शन कर पा रहे हैं तो यह प्रधानमंत्री के कारण ही संभव हो पाया है। गुरु नानक देव जी का 500वां प्रकाष पर्व एवं गुरु तेग बहादुर जी का 400वां प्रकाश पर्व सरकारी स्तर पर मनाया गया। उनकी बदौलत ही आज साहिबजादों की शहादत का इतिहास गैर सिखों के बीच पहुंच सका है। रविशंकर प्रसादि कल अपना नामंकन दाखिल करेगे उससे पहले आज उनके पुत्र ने तख्त साहिब पहुंचे थे।

Related posts

मिल्लत कॉलेज, दरभंगा में ‘नशा मुक्त युवा अभियान’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कोमल मीणा ने भदौर थाना का किया निरीक्षण, जनता दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएं

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 11 लोग गिरफ्तार, भेजे गए जेल!