ताजा खबरेंबिहार

दानापुर थाना पहुंचे एडीजी हेड क्वार्टर जितेंद्र सिंह गंगवार

दानापुर(आनंद मोहन): बिहार पुलिस मुख्यालय एडीजी जितेंद्र सिंह गंगवार गुरुवार को दानापुर थाना निरक्षण करने पहुंचे। मीडिया को संबोधित करते हुए जितेंद्र सिंह गंगवार ने बताया लंबित केसों का निपटारा करने के लिए अनुसंधानकर्ता को दिया गया दिशा निर्देश जल्द से जल्द लंबित केसों का निपटारा करे अन्यथा अनुसंधानकर्ता पर कारवाई निश्चित है। कुर्की, वारंट सहित अन्य मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करें। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील की है कि डायल 112 का भी आप लोग लाभ उठाएं कहीं भी क्षेत्र में घटना या दुर्घटना होती है तो डायल 112 पर कॉल कीजिए जल्द ही पुलिस मौके पर पहुंचेगी। मौके पर पटना सिटी एसपी पश्चिमी राजेश कुमार, दानापुर सहायक पुलिस अधीक्षक अभिनव धीमन, थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related posts

पंजाब के मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा ने तख्त श्री पटना साहिब में माथा टेका

धूमधाम से मना डांडिया समारोह, बच्चों ने दिया बुराइयों के अंत का संदेश

दुर्गा पूजा को लेकर जहानाबाद में पुलिस अधीक्षक ने किया पूजा पंडालों और विसर्जन मार्गों का निरीक्षण

error: