बिहार

छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स एकतापुरम (भोगीपुर) मे आदर्श होली मिलनोत्सव पुरे धूमधाम से संपन्न

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): संपतचक प्रखंड स्थित निर्माणाधीन अपार्टमेन्ट परिसर छत्रपति शिवाजी ग्रीन्स एकतापुरम (भोगीपुर) मे आदर्श होली मिलन उत्सव के अवसर पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम पर पुस्तकालय खोलने की घोषणा करते हुए जमीन मालिक वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह ने 51 हजार सहयोग राशि का चेक सौंपा । आदर्श होली मिलनोत्सव पुरे धूमधाम से संपन्न हुआ। इसकी अध्यक्षता अवकाशप्राप्त शिक्षक व समाजसेवी हरिजी ने किया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अवकाशप्राप्त सफल किसान व पशुपालक तथा वयोवृद्ध समाजसेवी सुखदेव सिंह ने किया।

जमीन मालिक सुखदेव सिंह ने कहा कि परिसर मे निवासीगण, खासकर बच्चो और युवा पीढी के जरूरत को ध्यान रखते हुए देश के प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के नाम पर पुस्तकालय खोले जाने का निर्णय फायदेमंद रहेगा। इस कार्यरंभ के लिए वहाँ उपस्थित महिलाएं नलिनी राॅय, जयश्री, काजल गुप्ता, मोनिका, पुष्पा श्रीवास्तव, पूजा कुमारी, निलू सिंहा आदी ने 51000/= एकावन हजार रूपए का चेक मिलने पर सुखदेव बाबू का आभार जताया।

Advertisements
Ad 1

समारोह मे रंजीत कुमार रॉय, सिमान्शु कुमार, मनीष गुप्ता, डा रवि शंकर, मुकेश कुमार, सुजीत सिंह, अभिषेक कुमार सिंह, अमृतांशु अमर, मनोज कुमार, बिनय कुमार, मुकुल सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, बिजय सिंह, रामकृष्ण, राहुल कुमार, सुभाष चंद्रा, कुन्दन कुमार के अलावे भारी संख्या मे पुरे हर्षोल्लास के साथ लोग उपस्थित हुए और एक दुसरे को रंग- गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर महिलाओ ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया तथा पारंपरिक मिष्ठान व पकवान का आनंद लिया।

Related posts

जनता के द्वार सरकार, जन सहभागिता ही योजनाओं की सफलता का आधार-विजय कुमार चौधरी उपमुख्यमंत्री

पटना में यातायात व्यवस्था का औचक निरीक्षण, हड़ताली मोड़ पर एसपी ट्रैफिक ने संभाली कमान

शेखपुरा डीएम-एसपी ने ‘सासा कलेक्शन’ का औचक निरीक्षण किया, 100 मजदूरों को PF से जोड़ने का निर्देश

error: