बिहार

राहजनी और लूटपाट करने वाले हथियार कारतूस के साथ चार बदमाश गिरफ्तार!

फुलवारीशरीफ(अजित यादव): गोपालपुर पुलिस ने मोबाइल लूटरे गिरोह के चार सदस्य को गिरफ्तार किया है और इनके पास एक देसी पिस्तौल दो लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया है। दरअसल पटना के गोपालपुर थाना पुलिस शनिवार देर रात गश्ती के दौरान पासवान चौक के पास अपराध की योजना बनाते चार युवकों को खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी और पूछताछ के बाद इनके पास से हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर थाना ले गयी। गिरफ्तार चारों लूटेर रमन कुमार , चंदन कुमार ,रवि कुमार और राजू कुमार है। रमन दिदार गंज के मौजीपुर का रहने वाला है। वह वर्तमान में संपतचक के डोमन मुखिया के मकान में किराये में रहता था । चंदन कुमार और राजू कुमार बिहारशरीफ का रहने वाला है। वह रवि कुमार सकसोहरा का है ।चारों किराये के मकान लेकर रहते थे और पिस्तौल के बल पर लूटपाट किया करते थे। संपतचक बस स्टैंड आने जाने वाले लोगों को हथियार का भय दिखाकर लूटपाट करना इस ग्रुप के सदस्यों का काम है।
इस गिरोह को मुख्य सरगना चंदन है। पुलिस ने सबसे पहले चंदन को गिरफ्तार किया है। उसके निशानदही पर अन्य तीनों लूटेरों को गिरफ्तार किया है। रमन कुमार डोमन मुखिया के श्रीपतपुर स्थित घर मे किराये पर रहता था । शेष तीनों संपतचक के रामनिवास के घर में किराये के मकान में रहते है। चंदन के पास से एक पिस्टल और दो लूटा हुआ मोबाइल बरामद किया गया है। थानेदार ने बताया कि पुलिस सभी से पूछ ताछ कर रही है।

Related posts

सनी देओल ने बेटे करण देओल के साथ पटना में किया ‘बंटवारा 1947’ का प्रमोशन, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था

जे०पी० गंगा पथ को मिलेगा विश्वस्तरीय स्वरूप 6.5 किलोमीटर गंगा चैनल विकसित होगा, समग्र विकास में तेजी के निर्देश : मुख्यमंत्री

विकसित बिहार के निर्माण में नई पीढ़ी की भूमिका सबसे अहम: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी

error: