बिहार

लहसुना थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई

पटना, (न्यूज़ क्राइम 24) लहसुना थाना अंतर्गत ग्राम निशियामा बांध से गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस द्वारा छापेमारी की गई। इस दौरान मौके से 60 लीटर देशी शराब बरामद की गई तथा एक अभियुक्त मुकेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। यह कार्रवाई लहसुना थानाध्यक्ष खुशबू खातून के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय में उपस्थापन हेतु भेजा जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं बिक्री के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है, ताकि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ रखा जा सके।

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की

error: