क्राइमबिहार

पटना सिटी में एक व्यक्ति से मोबाइल छीनकर हुए फरार

पटना सिटी, न्यूज क्राइम 24। इन दिनों राजधानी समेत पूरे प्रदेश में मोबाइल झपटा मार गिरोह काफी सक्रिय हैं, राह चलते लोगों से झपट्टा मार गिरोह के सदस्य बाइक पर सवार होकर मोबाइल समेत अन्य चीजों पर झपट्टा मार कर चलते बनते हैं।हालांकि पुलिस प्रशासन भी लगातार इन झपट्टा मार गिरोह पर कार्रवाई करती है और उसे पकड़कर न्यायिक हिरासत में भेज देती है लेकिन झपट्टा मार गिरोह बाज नहीं आते हैं।

ताजा मामला पटना सिटी के चौक थाना क्षेत्र का है जहां पर बाजार में खरीददारी कर लौट रहे एक व्यक्ति से बाइक सवार झपटामार गिरोह के दो सदस्यों ने पैकेट से मोबाइल झपटामार चलते बने। इस घटना की सूचना पीड़ित व्यक्ति ने चौक थाना में लिखित मामला दर्ज करा दिया है।

Related posts

सिंगापुर में वैज्ञानिक डॉ. कृष्णा सिंह से मिले बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार

रालोमो के जनप्रतिनिधियों के मानवीय कदम की पार्टी ने की सराहना

नर्सिंग छात्रों के समर्थन में पप्पू यादव ने किया प्रदर्शन

error: