बिहार

भंगही में आस्था हॉस्पिटल के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन


अररिया, रंजीत ठाकुर : नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को भंगही पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या- सात में मानवता का परिचय देते हुए आस्था हॉस्पिटल बथनाहा के संस्थापक नागेश्वर यादव के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में मिल्की डुमरिया,भंगही, हनुमाननगर आदि गांव के लगभग डेढ़ सौ मरीज का मुक्त जांच कर डॉक्टर के परामर्श के अनुसार नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया।

इस मौके पर आस्था हॉस्पिटल के डॉक्टर टीम के अलावे क्षेत्र के गण्यमान्य व्यक्तियों में घनश्याम यादव, मजीदुद्दीन अंसारी, मोहिउद्दीन मौलाना, नजीर अंसारी, गंगा यादव, मंजूर आलम, अनवर आलम, मौजूद थे। संस्थापक के द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाने से आम लोगों ने उनके कार्य को सामाजिक कार्य बताया।

Related posts

नगर निकायों में ₹15 लाख तक के कार्यों पर लगी रोक हटाने की मांग

बारिश ने खोली नगर परिषद की तैयारियों की पोल, चुनौती कुआं इलाका बना झील

118 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ महिला गिरफ्तार, 260 ग्राम स्मैक और नगद बरामद!

error: