बिहार

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, विधायक और भाकपा माले नेताओं ने जताया शोक

फुलवारी शरीफ, अजीत : रघुनाथपुर और डुमरांव स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर फुलवारी प्रखंड के अधपा निवासी अमरजीत कुमार (30 वर्ष) की दर्दनाक मौत हो गई.अमरजीत स्व. विनोद रविदास के इकलौते पुत्र थे और बाहर काम करने के बाद घर लौट रहे थे. घटना की सूचना जैसे ही परिवार को मिली, घर में कोहराम मच गया.होली पर्व पर घर लौटने के दौरान हुए हादसे के बाद अधपा गांव में मातम पसर गया.

बुधवार को शव का बक्सर में पोस्टमार्टम कराकर फुलवारी के जानीपुर थाना के अधपा गांव लाया गया, जहां परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. इस दुखद घटना पर स्थानीय विधायक गोपाल रविदास ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की और सरकार से पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की.

Advertisements
Ad 1

इधर, भाकपा माले प्रखंड सचिव गुरुदेव दास के नेतृत्व में एक 5-सदस्यीय टीम अधपा गांव पहुंची. टीम में भोला चौधरी, मो. गोरख भाई, रंजन दास और छोटे शर्मा शामिल थे। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिया कि भाकपा माले इस कठिन समय में उनके साथ है

गुरुदेव दास ने भी सरकार से मांग की कि मृतक के परिवार को 10 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाए ताकि परिवार को आर्थिक संबल मिल सके.

Related posts

पटना में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए ट्रैफिक पुलिस अलर्ट, नियमित ब्रीफिंग और हाजिरी शुरू

किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त गन्ना बीज उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री संजय कुमार

गौरीचक में दो बाइकों की जोरदार टक्कर : एक युवक की मौत, चार अन्य घायल

error: