बिहार

खेत में काम कर रही महिला को लगी गोली

मनेर(आनंद मोहन): मनेर थाना के छितनवां गांव के बधार में खेत मे काम करने के दौरान एक महिला की पैर एवं हांथ की अंगुली में गोली लग गयी। जिससे महिला मामूली रूप से जख्मी हो गयी। महिला को इलाज के लिए दानापुर अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के बाद महिला को खतरे से बाहर बताते हुए डॉक्टर ने पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। चिकित्सक ने आर्म्स फायर के वजह से जख्मी होने की पुष्टि की है। आशंका जताई जा रही है कि बिहार रेजिमेंट के फायरिंग रेंज में जवानों की ओर से किये जा रहे फायर प्रैक्टिस में भटकी गोली महिला को लग गई होगी। इससे पूर्व भी इस इलाके में चारा लाने गई कई महिलाएं अज्ञात गोली की चपेट में आ चुकी है। घायल महिला की पहचान छितनावा निवासी गनोरी महतो की पत्नी सोभा देवी के रूप की जा रही है। इस संबंध में पुलिस ने अभी तक न तो पीड़ित महिला ने ही कोई शिकायत पुलिस से की है और न ही अस्पताल के चिकित्सक की ओर से ही जख्मी महिला के बारे में कोई सूचना दी गई है.

Advertisements
Ad 1

वहीं मनेर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि महिला के पैर में गोली लगने की सूचना है।पुलिस महिला से सम्पर्क कर घटना की जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Related posts

ढीबड़ा गांव में महिला के घर घुसकर मारपीट, छेड़खानी का आरोप; सीसीटीवी फुटेज सामने, कार्रवाई की मांग

न्यायालय आदेश की अनदेखी का आरोप, शिवाजी ग्रीन्स अपार्टमेंट विवाद में ब्रोकर दंपती समेत तीन जांच के घेरे में…

पीडीएस में गड़बड़ी पर डीएम का सख्त एक्शन, 07 डीलरों की अनुज्ञप्ति रद्द

error: