बिहार

सड़क हादसे में बाइक सवार एक महिला की हुए मौत!

नालंदा(राकेश): नालंदा में शनिवार को रफ्तार का कहर देखने को मिला है। निर्माणाधीन बख्तियारपुर रजौली फोर लाइन पर सड़क हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। वही एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया मामला दीपनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत महानंद पुर गांव के समीप का है।

मृतक की पहचान रहुई थाना क्षेत्र के पेशौर कोन्हा गांव निवासी जितेंद्र कुमार चौधरी की एक 21 वर्षीय पत्नी दुलारी देवी है जबकि जख्मी भोला चौधरी का 18 वर्षीय पुत्र उपेंद्र कुमार है। दोनों आपस में देवर और भाभी है।

घटना के बारे में जख्मी के चचेरे भाई ने बताया कि उपेंद्र कुमार अपनी भाभी को उनके मायके गिरियक से घर ला रहा था तभी अनियंत्रित ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी इस घटना में महिला की मौत हो गई।

उन लोगों को पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई इसके बाद परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे

Advertisements
Ad 1

प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो एक युवक शकरा गांव के पास स्थित पेट्रोल हमसे अपने बाइक में पेट्रोल भरा कर निकल रहा था तभी पीछे से दोनों तेज रफ्तार में आ रहे थे इसी बीच उनकी बाइक टकरा गई और अनियंत्रित होकर दोनों सड़क पर गिर गए पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक दोनों को कुचलते हुए फरार हुए।

जून महीने में ही महिला की शादी हुई थी वहीं घटना की सूचना जैसे ही दोनों परिवार को मिली परिजनों में कोहराम मच गया ।

दीपनगर थाना अध्यक्ष सुनील कुमार जायसवाल ने बताया कि सड़क हादसे में घायल होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे और दोनों घायलों को इलाज के लिए व्यापारिक सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया ।

वहीं प्राथमिक उपचार के बाद युवक को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया अज्ञात बांध के विरूद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है।

Related posts

मारवाड़ी सेवा समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजन

आईओसीएल के मजदूरों की मांगों पर चर्चा, प्रशासन ने की शांति व्यवस्था की अपील

जिलाधिकारी ने सुनी आम लोगों की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश

error: